गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में करें PWD ऐप डाउनलोड दिव्यांग लोगों को मुफ्त में मिलेंगी ये सुविधाएं ऐप के जरिए व्हीलचेयर के लिए भी रिक्वेस्ट डाला जा सकता है
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण की शुरुआत 11 अप्रैल यानी कल होने जा रही है। इस बार का चुनाव 7 चरणों मे होगा, जो अगले महीने 19 मई को खत्म होगा। ऐसे में चुनाव आयोग ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान देने के लिए कई सुविधाएं पेश कि हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने कई ऐसे ऐप्स पेश किए हैं, जो कई तरीकों से लोगों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। इनमें से एक ऐप है जिसे ख़ास तौर पर दिव्यांग लोगों के लिए बनाया गया है।
दिव्यांग लोग अपनी शारीरिक परेशानी के कारण कई बार वोट डालने नहीं आते हैं। इसी समस्या को देखते हुए और इस बार ऐसे लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करवाने के लिए चुनाव आयोग ने पर्सन्स विद डिसएबिलिटीज ( PWD ) नामक ऐप पेश किया है। इस ऐप के जरिए दिव्यांग जन नए पंजीकरण के रिक्वेस्ट डालने, पता बदलवाने, अन्य कोई बदलाव करने और अपने आप को दिव्यांग बताने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं ऐसे लोग चुनाव में हिस्सा लेने के लिए इस ऐप की मदद से अपने घर तक सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
PWD ऐप को गूगल प्लेस्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। एक बार डाउनलोड करने के बाद दिव्यांग जन को अपना कॉन्टैक्ट डिटेल देना होगा। पहली बार वोट देने जा रहे लोगों को यहां अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, राज्य, जिला और निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा इस ऐप के जरिए व्हीलचेयर के लिए भी रिक्वेस्ट डाला जा सकता है। साथ ही दिव्यांग वोटर अपने घर से मतदान केंद्र तक नि:शुल्क परिवहन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।