आपने देखा होगा कि एसी स्टार रेटिंग के साथ आते हैं, जिसकी वजह से उसकी कीमत बढ़ती और घटती है। अब यह आपके उपर है कि आप एसी का इस्तेमाल कितना करना चाहते हैं। अगर आप एसी को कम उपयोग में लाना चाहते हैं, तो आपको 3 स्टार रेटिंग वाला एसी खरीदना चाहिए। क्योंकि 5 स्टार रेटिंग वाले एसी की तुलना में इसकी कीमत कम होती है। वहीं, 5 स्टार रेटिंग वाले एसी की कीमत 4 और 3 स्टार रेटिंग से ज्यादा होगी है। लेकिन यह किसी दूसरे एसी की तुलना में बिजली की खपत कम करता है। ध्यान रहे हमेशा उन कंपनियों का एसी खरीदना चाहिए, जो आपको भविष्य में बेहतर सर्विस दे।