ऐप वर्ल्ड

Truecaller के नये फीचर से लीक हो सकती हैं आपकी निजी जानकारियां, आज ही जान लें

इसमें एक नया फीचर ऐड किया जा रहा है जिससे अब इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स आसानी से इसपर आने वाली कॉल्स की रिकॉर्डिंग कर पाएंगे।
2 min read
Jul 14, 2018
truecaller recording feature
Truecaller के इस नये फीचर से लीक हो सकती हैं आपकी निजी जानकारियां, आज ही जान लें

नई दिल्ली: ज्यादातर स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों ने truecaller ऐप जरूर इनस्टॉल किया होता है। दरअसल इस ऐप की मदद से ये unknown नंबर की डीटेल्स पता की जा सकती हैं। अगर आप भी ये ऐप इस्तेमाल करते हैं तो जान लें कि जल्द ही कंपनी की तरफ से इसमें एक नया फीचर ऐड किया जा रहा है जिससे अब इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स आसानी से इसपर आने वाली कॉल्स की रिकॉर्डिंग कर पाएंगे।

बता दें कि एक स्वीडिश फर्म ने ट्रूकॉलर के वॉइस रिकॉर्डिंग फीचर के बारे में जानकारी दी है। कंपनी की तरफ से यह भी बताया गया है कि काफी समय से यूजर्स की मांग थी की इस ऐप पर कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर होना चाहिए जिसे देखते हुए Truecaller पर इसे ऐड किया जाएगा। इस फीचर की ख़ास बात यह है कि सभी कॉल्स की रिकॉर्डिंग सिर्फ यूजर के फोन तक ही रहेंगी और सर्वर पर यह सेव नहीं होंगी।

यह फीचर सिंर्फ वो लोग ही इस्तेमाल कर पाएंगे जो एंड्रॉयड 5.0 चलाते हैं। कंपनी ने बताया है कि जब आप कॉल रिकॉर्ड करंगे तो यह ऐप आपसे स्टोरेज एक्सेस की परमिशन मांगेगा जहां आपको इसे लॉकेट करना होगा इसके बाद आप जब भी कॉल पर बात करेंगे आपकी रिकॉर्डिंग उसी लोकेशन पर सेव हो जाएगी।

Published on:
14 Jul 2018 09:26 am