ऐप वर्ल्ड

आपके पास है Xiaomi स्मार्टफोन तो कर सकते हैं ये काम, नहीं पड़ेगी कहीं जाने की जरूरत

सभी उपकरणों के अलग-अलग रिमोट होते हैं ऐसे अगर आप एक ही वक्त में इन उपकरणों को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको सारे रिमोट अपने पास रखने पड़ते हैं।

2 min read
Aug 24, 2018
आपके पास है Xiaomi स्मार्टफोन तो कर सकते हैं ये काम, नहीं पड़ेगी कहीं जाने की जरूरत

नई दिल्ली: आज हर किसी की घर में तीन या चार ऐसे उपकरण होते हैं जिन्हें रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है, इन सभी उपकरणों के अलग-अलग रिमोट होते हैं ऐसे अगर आप एक ही वक्त में इन उपकरणों को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको सारे रिमोट अपने पास रखने पड़ते हैं। ये काफी झंझट भरा काम होता है। लेकिन अब हम आपको इस झंझट से निजात दिलाने का तरीका बताने जा रहे हैं जो शायद आप अब तक नहीं जानते होंगे।

ये भी पढ़ें

Xiaomi Mi A2 और Huawei Nova 3 की आज Amazon पर सेल, मिल रहा 10,000 का कैशबैक

अगर आप भी Mi स्मार्टफोन चलाते हैं तभी आप इस तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल इस फोन में Mi रिमोट नाम का एक ऐप होता है जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से घर कई सारे उपकरणों को कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको इसी ऐप को इस्तेमाल करके उपकरणों को कंट्रोल करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

ऐसे चलाएं Mi रिमोट

इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले इसमें जाकर अपना अप्लाइंस चुनना होता है उसके बाद अगर आप AC चुनते हैं तो आपको अपने स्मार्टफोन ऐप और एयर कंडीशनर को सिंक करना पड़ता है जिसके बाद आप आसानी से अपने स्मार्टफोन से ही AC को कंट्रोल कर सकते हैं और कमांड दे सकते हैं। यह एक बेहद कारगर ऐप है जिसकी मदद से आप एक जगह पर बैठे रहकर ही अपने घर या दफ्तर के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने स्मार्टफोन से एक्सेस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Xioami Poco F1 भारत में लॉन्च, 30 घंटे से ज्यादा बात करने पर भी नहीं डिस्चार्ज होगी बैटरी
Published on:
24 Aug 2018 12:16 pm
Also Read
View All