Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन के 6GB रैम वेरिएंट की पहली सेल आज फ्लिपकार्ट पर की जा रही है। इसे ग्राहक दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं।
नई दिल्ली:Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन के 6GB रैम वेरिएंट की पहली सेल आज फ्लिपकार्ट पर की जा रही है। इसे ग्राहक दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। बता दें कि इसकी लिमिटेड एडिशन ही है तो देरी नहीं करिए। बता दें कि इस हैंडसेट को तीन रैम वेरिएंट में पेश किया गया था, जिसमें 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है।
बता दें कि 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। इस नए वेरिएंट में सारे फीचर्स पुराने मॉडल की तरह ही है केवल इसके बैक में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। ग्राहक इस वेरिएंट को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Asus ZenFone Max Pro M1 में 5.99-इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका एस्पेक्ट रेशयो 18:9 है। इसके साथ ही यह क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 ऑक्टा-कोर एसओसी पर बेस्ड है। इसके 64GB स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है।
कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक जैसे दमदार फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। जल्द ही इसमें एंड्रॉयड P और एंड्रॉयड Q का भी अपग्रेड दिया जाएगा।