Asus Zenfone Max Pro M1 को इसके पिछले महीने दो वेरिएंट में पेश किया गया, जिसमें पहला वेरिएंट 3जीबी रैम+ 32जीबी स्टोरेज में है, जिसकी कीमत 10,999 रुपए है। दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज में है, जिसकी कीमत 12,999 रुपए है। इसे दो कलर ऑप्शन मिड नाइट ब्लैक और ग्रे में ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इसके स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Asus Zenfone Max Pro M1 में 5.99-इंच फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसमें 18:9 एस्पेक्ट रेशियो है। इसके साथ ही यह क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 ऑक्टा-कोर एसओसी पर आधारित है।