नई दिल्ली। गूगल (Google) दुनिया की सबसे बड़ी टैक कंपनी है। इसे अल्फाबेट (Alphabet Inc.) के नाम से भी जाना जाता है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन, स्मार्टवाॅच, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स बनाने के साथ ही गूगल की कई जरूरी सर्विसेज़ भी हैं। जैसे गूगल सर्च (Google Search), गूगल मैप्स (Google Maps), गूगल ट्रांसलेट (Google Translate), गूगल क्रोम (Google Chrome), यूट्यूब (YouTube), जीमेल (Gmail), गूगल वाई-फाई (Google Wi-Fi) आदि। इसी के साथ गूगल फोटोज़, कैलेंडर, चैटिंग/मैसेजिंग, डॉक्युमेंट्स के लिए अलग-अलग सर्विस भी अपने यूज़र्स को उपलब्ध कराता है। इन सभी के अतिरिक्त गूगल अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराता है। अगर स्मार्टफोन की बात की जाए तो गूगल के स्मार्टफोन्स भी मार्केट में हैं। मंगलवार रात को गूगल के एक लॉन्चिंग इवेंट में गूगल के नए स्मार्टफोन्स Pixel 6 और Pixel 6 Pro लॉन्च हो गए हैं।
पहली बार गूगल के नए कस्टम-बिल्ट टेन्सर प्रोसेसर का इस्तेमाल
की सबसे खास बात यह है कि इनमें पहली बार गूगल के नए कस्टम-बिल्ट टेन्सर (Tensor) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
फीचर्स
आइए एक नज़र डालते है गूगल (Google) के नए स्मार्टफोन्स Pixel 6 और Pixel 6 Pro के मुख्य फीचर्स पर।
Pixel 6
Pixel 6 Pro
कीमत और सेल
Pixel 6 की शुरुआती कीमत 599 डॉलर यानि की 44,853 रुपये और Pixel 6 Pro की शुरुआती कीमत 899 डॉलर यानि की 67,318 रुपये है। इनकी प्री-बुकिंग अमरीका में शुरू हो चुकी है और इन्हे 28 अक्टूबर ख़रीदा जा सकेगा। भारत में इनके लॉन्च की जानकारी अभी नहीं दी गई है।