नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के इस दौर में आज इंसान के लिए किसी भी लम्हे को सहेजना आसान हो गया है। आज स्मार्टफोन की मदद से किसी भी मौके की फोटो खींची जा सकती हैं। साथ ही वीडियो भी रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। इन्हें अपने फोन में सेव करके कभी भी इन यादगार लम्हों की यादें ताज़ा की जा सकती हैं।
पर कई बार गलती से ये फोटो और वीडियो डिलीट हो जाते हैं। ऐसे में असुविधा का सामना करना पड़ता है। पर जिस टेक्नोलॉजी की मदद से फोटो और वीडियो के ज़रिए यादगार लम्हों को संभालकर रखा जा सकता है, उसी टेक्नोलॉजी की मदद से गलती से इन फोटो और वीडियो के डिलीट हो जाने पर इन्हें रिकवर भी किया जा सकता है।