मोबाइल

Honor Play 8 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Honor Play 8 को चीन में लॉन्च किया गया है। Honor Play 8 कंपनी का बजट रेंज स्मार्टफोन है। Honor Play 8 वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आता है।

2 min read
Honor Play 8 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली:Huawei की सब ब्रांड कंपनी Honor ने अपने नया स्मार्टफोन Honor Play 8 को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का बजट रेंज स्मार्टफोन है। हॉनर के Play 8 सीरीज में पहले से ही Play 8A और Play 8C स्मार्टफोन मौजूद हैं। Honor Play 8 के ख़ासियत की बात करें तो इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 599 युआन करीब (6,000 रुपये) में पेश किया गया है। यह फोन Aurora Blue और Midnight Black दो कलर ऑप्शन में आता है।

Honor Play 8 में 5.71 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो (720x1520 पिक्सल) रेज्यूलेशन के साथ आता है। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर दिया गया है। यह 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Honor Play 8 में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5.0 जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पॉर्ट और 4G VoLTE सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पावर के लिए फोन में 3020 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Published on:
11 Jul 2019 12:27 pm
Also Read
View All