मोबाइल

लॉन्च से पहले Motorola के नए स्मार्टफोन के फीचर्स आए सामने, जानिए इस बजट फोन के बारे में

लीक हुई जानकारी के अनुसार मोटरोला का यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट का फोन हो सकता है। TUV Rheinland और UL (Demko) की लिस्टिंग में स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स की जानकारियां सामने आई हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2020, 9:59 PM IST
Motorola Capri
Motorola Capri

कई बार लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन्स के फीचर्स और अन्य जानकारियां लीक हो जाती हैं। ऐसा ही मोटरोला के आगामी स्मार्टफोन के साथ हुआ है। मोटरोला के नए आगामी स्मार्टफोन की जानकारियां लीक हो गई हैं। मोटरोला के इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर XT2127-1/XT2127-2 के साथ एफसीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार मोटरोला के इस स्मार्टफोन को कैपरी नाम से लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, मोटरोला इस स्मार्टफोन को TUV Rheinland certification वेबसाइट और UL (Demko) पर भी स्पॉट किया गया है।

बजट सेगमेंट स्मार्टफोन
वेबसाइट्स पर स्पॉट किए गए मोटरोला के इस नए स्मार्टफोन की जानकारियां भी सामने आई हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार मोटरोला का यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट का फोन हो सकता है। इसमें 4जी सपोर्ट मिलेगा। यह 5जी सपोर्ट के साथ नहीं आएगा। हालांकि इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन 4जी सपोर्ट मिलने से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बजट स्मार्टफोन हो सकता है। बता दें कि हाल में ही मोटोरोला ने मोटो जी9 पॉवर स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह 6000 एमएएच की बैटरी के साथ किफायती कीमत पर लॉन्च हुआ है।

मिल सकते हैं ऐसे फीचर्स
TUV Rheinland और UL (Demko) की लिस्टिंग में स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स की जानकारियां सामने आई हैं। लिस्टिंग के अनुसार, मोटरोला के इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। इसकी बैटरी 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। वहीं अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर क्वॉलकोम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं इसकी डिस्पले एचडी प्लस हो सकती है।

ऐसा हो सकता है कैमरा सेटअप
मोटरोला का यह यह नया स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। फिलहाल मोटरोला के इस समार्टफोन के बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी मिली है। वहीं इसकी कीमत के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं लीक हुई है।

Published on: