मोबाइल

25MP सेल्फी कैमरे के साथ Oppo F9 Pro भारत में लॉन्च, आपके बजट में है कीमत

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Oppo ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo F9 Pro को आज भारत में पेश कर दिया गया है।इसकी कीमत 25000 रुपये रखी गयी है।

2 min read
25MP सेल्फी कैमरे के साथ Oppo F9 Pro भारत में लॉन्च, आपके बजट में है कीमत

नई दिल्ली: चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Oppo ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन oppo f9 pro को आज भारत में पेश कर दिया गया है। इससे पहले इस हैंडसेट को मलेशिया, वियतनाम और फिलीपींस में Oppo F9 के नाम से लॉन्च किया गया था। इसके डिस्प्ले पर V के आकार का नॉच दिया गया है। Oppo F9 Pro की स्पेसिफिकेशन बात करें तो इस हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेज्यूलेशन (1080x2280 पिक्सल) है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह फोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 स्किन पर चलता है।

ये भी पढ़ें

भारत में इस हफ्ते Galaxy Note 9 और Xiaomi Poco F1 समेत 5 शानदार स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि बैक में एलईडी लाइट के साथ दो कैमरे दिए हैं। इसमें पहला कैमरा अर्पचर एफ/1.8 के साथ 16 मेगापिक्सल और दूसरा अर्पचर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन में 6 रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं।

स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करेगा। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गयी है। बता दें कि इस फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC Flash Cherger का यूज किया गया है। इसकी खासियत यह है कि 5 मिनट चार्ज करने पर फोन 2 घंटे तक यूज कर सकते हैं। Oppo F9 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाईफाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ वी4.2, GPS/ A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हैडफोन जैक समेत कई दमदार फीचर दिए गए हैं। वही फोन का पूरा वजन 169 ग्राम है। वहीं भारत में इस फोन की कीमत 25000 रुपये रखी गयी है। गौरतलब है कि भारत में Nokia 6.1 plus को भी उतारा जा रहा है ऐसे में इन दोनों फोनो की बाजार में टक्कर देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें

Oppo F9 Price in India – ओप्पो एफ 9 एंड्रॉयड जल्द ही होगा लांच, जानिए इसकी कीमत
Published on:
21 Aug 2018 12:42 pm
Also Read
View All