
Reliance Jio ग्राहकों अब 2 महीने का मिलेगा कैशबैक, यहां जानिए कैसे
गौरतलब कि इस साल के मई में जियो ने अपने ग्राहको के लिए पोस्टपेड सेवा शुरू की है। बता दें कि अगर ग्राहक 12 महीने (एक साल) का भुगतान अपने ICICI के क्रेडिट कार्ड से करते है तो दो महीने का बिल माफ कर दिया जाएगा। यानी दो महीने के बिल की राशि यूजर्स के अकाउंट में वापस कर दी जाएगी। बता दें कि पहला कैशबैक 6 महीने पूरे होने पर मिलेगा तो दूसरा कैशबैक 12 महीने के पूरा होने पर दिया जाएगा।
इस कैशबैक ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को बिल भरने के दौरान अपने ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का यूज करके 'ऑटो पे' के विकल्प पर साइन अप करना होगा। ऐसा करने के बाद हर महीने यूजर्स के क्रेडिट कार्ड से पैसे कटने लगेंगे। हालांकि इसके लिए यूजर्स को MyJio ऐप या फिर JioPay को सेलेक्ट करना होगा। ये विकल्प ग्राहकों को स्क्रीन के बाईं ओर मेनू स्लाइड पर मिल जाएगा।
अगर यूजर्स JioPay पर क्लिक करते हैं तो पेमेंट करने के लिए यूजर्स से पूछा जाएगा, जिसके बाद आपको JioAutoPay को चुनना होगा। इसके बाद ग्राहक को पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड को चुने और फिर ऑटो पेमेंट के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको ऐप में कंपर्मेशन दिखाए देगा कि ऑटो पे ऑप्शन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।
बता दें कि रिलायंस जियो के पोस्टपेड प्लान 199 रुपये प्रति माह से शुरू होते हैं, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 25 जीबी डाटा और 100 SMS हर दिन मिलता है। और अगर डेटा खत्म हो जाता है तो हर दिन प्रति जीबी के लिए 20 रुपये का भुगतान करना होगा।
Updated on:
21 Aug 2018 11:14 am
Published on:
21 Aug 2018 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
