इस स्मार्टफोन को 1 दिसंबर से प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
नई दिल्ली: हाल ही में Oppo ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी दी थी कि भारत में oppo r17 pro को 4 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को इसी साल अगस्त में सबसे पहले चीन में पेश किया गया था। बता दें यह कंपनी के R सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे भारत में पेश किया जा रहा है। वहीं, इस स्मार्टफोन को 1 दिसंबर से प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
Oppo R17 Pro स्पेसिफिकेशंस
इस हैंडसेट में 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशयो 19.5:9 है। डिवाइस एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर कार्य करता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 710 SoC पर आधारित है। इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। पावर के लिए फोन में 3,700एमएएच की बैटरी दी गयी है।
Oppo R17 Pro कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो रियर में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल सेंसर अपर्चर f/1.5 के साथ दिया गया है, दूसरा 20-मेगापिक्सल सेंसर कैमरा और तीसरा 3D TOF डेप्थ सेंसर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में यूल सिम-कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और 4G LTE के साथ VoLTE दिया गया है। साथ ही फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है।