Realme 3 pro और Realme C2 लॉन्च 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं स्मार्टफोन फोन में 4,000 mah की है पावरफुल बैटरी
नई दिल्ली:रियलमी ने आज भारत में अपने दो नए स्मार्टफोनrealme 3 pro और Realme C2 को लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में Realme C2 की सीधी टक्कर Redmi Go से देखने को मिलेगी। वहीं Realme 3 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
Realme C2 कीमत
इस स्मार्टफोन के 2GB रैम व 16GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये रखी गयी है और 3GB रैम व 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गयी है। इसकी पहली सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट पर 15 मई को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। कंपनी फोन पर लॉचिंग ऑफर भी दे रही है।
Realme C2 के फीचर्स
हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में 12nm Helio P22 octa-core SoC का इस्तेमाल किया गया है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.0GHz है। ये स्मार्टफोन Color OS 6 पर काम करता है जो एंड्रॉइड पाई पर बेस्ड है। पावर के लिए फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गयी है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और फ्रंट में वीडियो व सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इस फोन से आप 80fps, 480p पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इस कूलर का दिन-रात करें इस्तेमाल नहीं आएगा बिजली बिल
Realme 3 Pro
इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है , जिसका रिजाल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। ये स्मार्टफोन Color OS 6.0 पर काम करता है जो एंड्रॉइड पाई पर बेस्ड है। फोन को 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं। इसके अलावा फोन दो सिम को सपोर्ट करता है। पावर के लिए फोन में 4045 mAh की बैटरी दी गयी है।
फोटोग्राफी के लिए फ्रंट में f/2.0 आपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल का सेल्फी व वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है। वहीं बैक में पहला कैमरा f/1.7 आपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल, दूसरा f/2.5 आपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल और तीसरा f/2.0 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स Ultra HD photos खींच सकते हैं। इसके अलावा फोन में 3.5mm headphone jack और micro USB जैस फीचर्स दिए गए हैं। 4GB रैम की कीमत 13,999 रुपये है और 6GB रैम कीमत 16,999 रुपये है। इसकी पहली सेल 29 अप्रैल को आयोजित की गयी है।