नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से लेकर किसी भी चुनाव के बारे में जानना अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है। चुनाव से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अब लोगों को सरकारी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं क्योंकि चुनाव आयोज से लेकर कई प्राइवेट कंपनियां ऐसे नए-नए ऐप्स पेश कर रही हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपनी वोटर आईडी बना या डाउनलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं आपको किसी बूथ पर वोट डालना है और वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं इसकी भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।