मोबाइल

TikTok के स्मार्टफोन के बारे में कितना जानते हैं आप

TikTok ला रहा अपना खुद का स्मार्टफोन TikTok के डेवेलपर Byte Dance जल्द लॉन्च कर सकते हैं स्मार्टफोन TikTok का स्मार्टफोन सिर्फ चाइना में ही लॉन्च होगा
less than 1 minute read
Aug 04, 2019
tik tok

नई दिल्ली: लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक ( Tik Tok ) की सफलता के बाद अब इसके डेवेलपर बाइटडांस ( Byte Dance ) स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखने वाले हैं। रिपोर्ट की माने तो बाइटडांस का पहला स्मार्टफोन सात महीनों के अंदर पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी के इस नए कदम के अलावा फोन के नाम और फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें बाइटडांस के पास टिकटॉक के अलावा और वीडियो स्ट्रीमिंग और न्यूज़ आधारित ऐप्स हैं। लेकिन इनमें सबसे लोकप्रिय टिकटॉक ही है। टिकटॉक को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जाता है। इस ऐप को साल 2017 में लॉन्च किया गया था। यूजर्स इस ऐप पर शॉर्ट वीडियो जैसे लिप सिंग, कॉमिडी और प्रतिभा से संबंधी कंटेंट पोस्ट करते हैं।

इससे पहले भी गूगल और अमेज़न जैसी कंपनियों ने अपने डिवाइस बाज़ार में उतारे हैं। इनके से कई डिवाइस को सफलता मिली तो कइयों को नहीं। लेकिन अब देखना यह होगा की बाइटडांस के द्वारा बनाए जाने वाला फोन दूसरे चाइनीज स्मार्टफोन से कितना अलग और किफायती होगा। इससे जुड़े एक और रिपोर्ट की माने तो बाइटडांस अपने फोन को सिर्फ चाइना में ही लॉन्च करेंगे।

Published on:
04 Aug 2019 04:42 pm