Realme 3i को 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस कीमत में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1520 पिक्सल) है और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो है। Realme 3i में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर काम करता है। पावर के लिए 4,230mAh की बैटरी दी गयी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।