नई दिल्ली: गूगल के स्वामित्व वाली वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म यूट्यूब प्रीमियम ने ग्राहकों के लिए 1080पी रेजोल्यूशन के वीडियो ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड करने की सुविधा जारी की है। अभी तक इस प्लेटफार्म पर केवल 720पी रेजोल्यूशन में ही वीडियो डाउनलोड किए जा सकते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,यूट्यूब के आईओएस और एंड्रायड एप्स को अपग्रेडेड रेजोल्यूशन के लिए सपोर्ट धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है।