नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियां हर दिन नए-नए प्री-पेड प्लान लॉन्च कर रही है। ऐसे में कौन सा प्लान रीचार्ज कराना बेहतर ऑप्शन होगा ये आपको सोचने के लिए मजबूर कर देता है। आज आपके इसी परेशानी को दूर करने के लिए हम आपको airtel , Vodafone-Idea और Reliance jio के सबसे सस्ते प्लान की जानकारी देंगे, जिसकी कीमत 199 रुपये है और इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा, मैसेज व कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही Zee5 का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलेगा।