मोबाइल

Vivo लॉन्च करेगी दुनिया की सबसे पतली 5जी स्मार्टफोन सीरीज, ऐसे दमदार फीचर्स से लैस होंगे ये फोन

इस सीारीज के तहत Vivo दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इनके नाम वीवो एक्स 60 (Vivo X60) और वीवो एक्स 60 प्रो (Vivo X60 Pro) होंगे। वीवो की इस एक्स 60 सीरीज (Vivo X 60 Series) से जुड़ी अन्य जानकारियां और फीचर्स भी सामने आए हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2020, 9:44 PM IST
vivo X 60 Series
vivo X 60 Series

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Vivo अपनी X 60 Series को जल्द ही लॉन्च करेगा। बताया जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे पतला 5 जी सीरीज होगी कंपनी ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के ऑफिशियल रेंडर को ऑनलाइन स्टोर पर टीज किया है। इस सीारीज के तहत Vivo दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इनके नाम वीवो एक्स 60 (Vivo X60) और वीवो एक्स 60 प्रो (Vivo X60 Pro) होंगे। Vivo X 60 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। जबकि Vivo X 60 Pro को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा ।

वीवो की इस एक्स 60 सीरीज (Vivo X 60 Series) से जुड़ी अन्य जानकारियां और फीचर्स भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इन स्मार्टफोन को Samsung Exynos 1080 5nm SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रायड 11 बेस्ड OriginOS के साथ आएंगे।

Vivo X 60 में मिलेंगे ऐसे फीचर्स
वीवो के इन स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो वीवो Vivo X 60 में फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें ’पंच-होल’ कट आउट दिया जाएगा। इसके अलावा डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स दिए जाएंगे। इसके पॉवर बटन और वॉल्यूम बटन दाहिनी ओर होंगे। वहीं कैमरे की बात करें तो इसके रियर पैनल परद ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

यह फोन दो वेरिएंट 8जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज व 8जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया जाएगा। इसमें तीन Colour Option ग्रे, शिमर और ब्लूइश पिंक ग्रेडिएंट मिलेंगे।

Vivo X 60 Pro के फीचर्स
वहीं बात करें इस सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन यानि वीवो एक्स 60 प्रो की तो इसमें कर्व्ड डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें भी ऊपर और नीचे की तरफ बेहद ही पतले बेजल्स दिए जाएंगे। यह स्मार्टफोन केवल एक ही वेरिएंट 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया जाएगा। वीवो के दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड ओरिजन ओएस के साथ आएंगे।

जानिए कब होंगे लॉन्च
बात करें वीवो एक्स 60 सीरीज के स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग की तो इन दोनों स्मार्टफोन्स को 29 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं इनकी ग्लोबल लॉन्चिंग को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत या अन्य ग्लोबल बाजार में ये अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जा सकते हैं।

Published on: