मोबाइल

1 नवंबर को Vivo V9 Pro अपने 4GB रैम वेरिएंट को करने जा रहा लॉन्च

Vivo V9 Pro अपने 4 जीबी रैम वेरिएंट को 1 नवंबर को भारत में लॉन्च करने जा रहा है।

2 min read
Oct 29, 2018
1 नवंबर को Vivo V9 Pro अपने 4 जीबी रैम वेरिएंट करने जा रहा लॉन्च

नई दिल्ली:vivo v9 pro अपने 4 जीबी रैम वेरिएंट को 1 नवंबर को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इस वेरिएंट की एक्सक्लूसिव सेल फ्लिपकार्ट पर की जाएगी। इससे पहले 6 जीबी रैम वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। फिलहाल इस वेरिएंट की बिक्री ऑफलानइ स्टोर पर शुरू हो गयी है। Vivo V9 सीरीज का यह तीसरा स्मार्टफोन है।

Vivo V9 Pro के 6 जीबी रैम की कीमत 19,990 रुपए है। फोन पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं अगर Paytm Mall से फोन खरीदते हैं तो 2,000 रुपये का कैशबैक कूपन मिलेगा। इसके अलावा Vivo ने Reliance Jio के साथ साझेदारी की है। इसके तहत Vivo स्मार्टफोन खरीदने पर 1950 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 2,100 रुपये के डिस्काउंट कूपन दिए जाएंगे। कूपन का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान पेटीएम, Swiggy और Myntra पर कर सकते हैं। वहीं कैशबैक वाउचर ग्राहकों को 50-50 रुपये के 39 वाउचर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें

आज दुकानों पर बिकेगा Vivo V9 Pro, मिल रहा जबरदस्त कैशबैक

Vivo V9 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें को इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है। साथ ही टॉप में नॉच भी दिया गया है। स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए बैक में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4G VoLTE जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं बैक में फिंगरप्रिट सेंसर दिया गया है। फोन में पावर के लिए 3,260mAh की बैटरी दी गयी है। फिलहाल इस फोन को ब्लैक कलर में पेश किया गया है। बता दें कि Vivo इस समय भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड है।गौरतलब है कि कल वीवो ने भारत में अपने वीवो वी11 को लॉन्च किया है।

ये भी पढ़ें

Amazon और Flipkart सेल, 18,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदें ये जबरदस्त स्मार्टफोन्स
Updated on:
29 Oct 2018 12:12 pm
Published on:
29 Oct 2018 12:07 pm
Also Read
View All