हाल में ही लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,990 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट से आप 13,990 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत आपको 11,700 रुपये का फायदा मिलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा f/1.7 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गयी है।