Xioami ने अपने नए स्मार्टफोन Poco F1 को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट का पावर बैकअप बेहद ही दमदार है।फोन में पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी है।
नई दिल्ली: Xioami ने अपने नए स्मार्टफोन Poco F1 को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट का पावर बैकअप बेहद ही दमदार है।फोन में पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी है। इसकी खासियत यह है कि 8 घंटे तक लगातार गेम खेल सकते हैं और 30 घंटे से ज्यादा फोन पर लगातार बात कर सकते हैं।
इस फोन को 4जी प्लस नेटवर्क के साथ भारत में उतारा गया है, जो काफी अलग है। Poco F1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर चलता है और फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है।Xiaomi Poco F1 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। फोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है।
अगर फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन का फ्रंट कैमरा काफी दमदार है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर और 5 मेगापिक्सल के साथ सैमसंग सेंसर के दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी, वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस/ एजीपीएस और ग्लोनास जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। हैंडसेट को तीन कलर ब्लैक, ब्लू और रोज रेड रंग में उतारा गया है।
Xiaomi i Poco F1 को तीन रैम वेरिएंट में उतारा गया है। इसमें 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये हैं। वहीं 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। वही जियो की तरफ से 8,000 का ऑफर दिया जा रहा है। फोन के साथ लॉन्चिंग ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके तहत अगर HDFC बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो include Rs 1000 रुपये का डिस्काउंट और no cost EMI का भी लाभ मिलेगा।