Xiaomi Poco F1 को भी आज भारत में पेश किया जाएगा। इसमें 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। फोन एंड्रॉयड ओरिओ 8.0 पर चलता है। इस फोन को 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकते है। फोन में 6 जीबी रैम दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12+5 मेगापिक्सल का दो कैमरा दिया गया है। पावर के लिए हैंडसेट में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। हालांकि कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। वैसे यूरोप में 64 जीबी स्टोरेज की कीमत करीब 33,800 रुपये है, जबकि 128 जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 37,000 रुपये है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत करीब 40,000 रुपये हो सकती है।