मुरादाबाद

Moradabad Crime: लव जिहाद का शिकार हुई छात्रा, अगवा कर ले गया युवक, पुलिस ने धर दबोचा

Moradabad Crime: यूपी के मुरादाबाद में छात्रा को अगवा करने वाले फरार आरोपी युवक दिलशाद को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उसके द्वारा अगवा की गई 10वीं की छात्रा को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
less than 1 minute read
Feature image

Moradabad Crime News: मुरादाबाद के थाना सोनकपुर में कक्षा 10 की छात्रा को दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ ले गया था। हिंदू पक्ष का कहना है कि कुछ ही महीनों में यह हिंदू लड़की को अगवा करने का दूसरा मामला है। बीते 6 महीने पहले भी एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को अगवा किया फिर उसका धर्म बदलवाकर उससे निकाह कर लिया था।

मामला दो समुदाय का

घर वालों ने काफी तलाश किया लेकिन, छात्रा का कोई पता नहीं लगा। दिलशाद पर आरोप है कि वो छात्रा को स्कूल आने जाने में परेशान करता था। छात्रा के परिजनों ने फरार युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था, परिजनों का आरोप था कि उनकी लड़की को दिलशाद ने अगवा कर लिया है। चूंकि, मामला दो समुदाय का था इसलिए हिंदू संगठन भी सामने आ गए थे, उन्होंने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। और आरोपी दिलशाद की गिरफ्तारी की मांग की थी।

नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा

पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी की पकड़ के लिए एसएसपी सतपाल अंतिल ने 4 टीमों का गठन किया था। पुलिस ने रविवार दोपहर दबिश के दौरान थाना सोनकपुर के बरखेड़ा गांव से दिलशाद के परिजन के यहां से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अगवा की गई नाबालिग छात्रा को भी हिरासत में लिया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

Updated on:
17 Feb 2025 10:25 am
Published on:
17 Feb 2025 10:25 am
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी