Highlights -डॉ भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के बाद आयोजित हुई पासिंग आउट परेड -एडीजी राजीव कृष्ण ने ली परेड की सलामी और दी शुभकामनाएं -परेड के दौरान रखा गया सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान -125 सब इंस्पेक्टर अपने-अपने जनपदों में ज्वाइन करेंगे ड्यूटी
मुरादाबाद: कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है। वहीँ सूबे में कानून व्यवस्था के साथ लॉक डाउन का पालन कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को आज 125 सब इंस्पेक्टर और मिल गए। जी हां डॉ भीमराव आंबेडकर पुलिस अकदर्मी में ट्रेनिंग के बाद आज इनकी पासिंग आउट परेड आयोजित की गयी। जिसमें एडीजी राजीव कृष्ण ने भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी से कानून-व्यवस्था में योगदान का आह्वान किया। पासिंग आउट परेड में भी कोरोना का खौफ देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया गया।
ockdown: 25 अप्रैल से होगी और सख्ती, किराने व फल—सब्जी की दुकानों का समय बदला
2019 बैच के हैं सब इंस्पेक्टर
मुरादाबाद की भीमराव अंबेडकर पुलिस अकैडमी में आज वर्ष 2019 बैच के 125 सब इंस्पेक्टरों को शपथ दिलाई गई, शपथ के दौरान सोशल डिस्टेंस का भी पूरा ख्याल रखा गया। चाहे शपथ लेने वाले 125 सब इंस्पेक्टर हो या फिर दर्शक दीर्घा में बैठे पुलिस अधिकारी, सबने ही सोशल डिस्टेंस के नियमों पूरा पालन किया। एडीजी राजीव कृष्ण ने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने फर्ज को अंजाम देने की बात समझाते हुए सभी को बधाई दी। इस दौरान ट्रेनिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सब इंस्पेक्टरों को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही कोरोना वायरस को लेकर चल रही लड़ाई में ये सहोयग करें। लॉक डाउन के दौरान इन सभी 125 सब इंस्पेक्टर को अलग-अलग जनपद के थानों में तैनाती दी जाएगी।
लॉक डाउन ने बदल दी तस्वीर, स्वच्छ हुए वातावरण ने दिलाई पुराने समय की याद, सहारनपुर से दिखने लगी शिवालिक की पहाड़ियां
पुलिस भी है फ्रंट पर तैनात
यहां बता दें कि कोरोना से निपटने के लिए डॉक्टर के साथ ही पुलिस भी फ्रंट पर लॉक डाउन का पालन कराने के लिए तैनात है। और इस घड़ी में नए सब इंस्पेक्टर का मिलना सूबे की पुलिस के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है।