डीएम ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, जनपद में लॉकडाउन को और प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इसको लेकर फल, सब्जी, ग्रासरी और किराना की दुकानों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब फल और सब्जी की दुकानों का समय रोज दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी। इसके बाद फल और सब्जी की बिक्री नहीं की जाएगी।