मुरादाबाद

एक और किडनैप: 5 साल के मासूम का अपहरण, 30 लाख की मांगी फिरौती, अगले दिन बस मेें मिला

Highlights -मामला मुरादाबाद मझोला थाना क्षेत्र का -शुक्रवार को बच्चे का किडनैप कर तीस लाख रुपये मांगे -शनिवार सुबह गाजियाबाद से बरामद
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2020, 6:22 PM IST
2017_10image_17_03_191966000student-ll.jpg

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउटर के बावजूद बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। एक के बाद एक किडनैपिंग के केस सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मुरादाबाद मझोला थाना क्षेत्र का सामने आया। जहां शुक्रवार को एक पांच साल के बच्चे का किडनैप करके तीस लाख रुपये फिरौती मांगी गई। हालांकि पुलिस ने शनिवार सुबह बच्चे को ग्रेटर नोएडा डिपो की बस से गाजियाबाद से बरामद कर लिया। बस कौशांबी से मुरादाबाद के लिए जा रही थी।

जानकारी के अनुुसार लाइनपार के रामलीला मैदान के पास गौरव कुमार का परिवार रहता है। गौरव फाइनैंस कंपनी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार दोपहर उनका 5 वर्षीय बेटा ध्रुव घर से निकलकर पास की ही दुकान पर चॉकलेट खरीदने के लिए गया था। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। जिसके बाद घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। गौरव का कहना है कि दोपहर को उनके घर पर फोन करके तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

उधर, एसएसपी और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने अपहरण के मामले में परिजनों एवं आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद की सीमाएं सील कर दीं। शनिवार सुबह बच्चा ग्रेटर नोएडा डिपो की बस संख्या यूपी 78 एफएन 4762 में रोता हुआ मिला। यह बस कौशांबी से मुरादाबाद के लिए जा रही थी। कौशांबी बस स्टेशन पर जैसे ही चालक ने चलने के लिए बस स्टार्ट की तो यात्रियों ने बताया कि इसमें एक बच्चा बैठा हुआ है जो रो रहा है। उसके साथ जो भी आए थे वह कुछ सामान लेने गए हैं।

चालक व परिचालक द्वारा तलाश करने पर कोई नहीं मिला तो बच्चे के हाथ में 1 पर्ची मिली। जिस पर दो मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। चालक द्वारा उन नंबर को मिलाया गया तो चालक को पता चला कि यह बच्चा 1 दिन पहले किडनैप किया गया था। यह जानकारी मिलने पर चालक परिचालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बच्चे को कौशांबी चौकी में सौंप दिया।

Updated on:
9 Aug 2020, 6:22 PM IST
Published on: