मुरादाबाद

धर्म बदलकर मुंबई की युवती से की शादी, फिर किया ये हाल,कहानी सुनकर सहम जायेंगे आप

पीड़ित लड़की तीन साल तक आरोपी युवक के साथ रही और वो पिछले दिनों अचानक उसे छोड़कर आ गया और दूसरी शादी कर ली।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2018, 9:11 PM IST
moradabad
धर्म बदलकर मुंबई की युवती से की शादी, फिर किया ये हाल,कहानी सुनकर सहम जायेंगे आप

मुरादाबाद: जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें मुंबई से आई एक युवती ने यहां के युवक पर धर्म बदलकर शादी और फिर धोखा देने का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की तीन साल तक आरोपी युवक के साथ रही और वो पिछले दिनों अचानक उसे छोड़कर आ गया और दूसरी शादी कर ली। फ़िलहाल पुलिस से शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीँ बिलारी में इसको लेकर खूब चर्चा है।

इस तरह युवती को फंसाया

बिलारी थाने में बैठी इस महिला का नाम अनिता है और यह विट्ठलवाली आनन्द नगर मुंबई की रहने वाली है। अनिता के मुताबिक वह सिलाई का काम करती थी और तीन साल पहले उसके पड़ोस में मुरादाबाद जनपद के बिलारी क्षेत्र का रहने वाला अनीस नाम का युवक रहने आया था। अनीस बिलारी क्षेत्र के खाबरी अबल गांव का रहने वाला है और दरियों को बनाने और बेचने का काम करता है। मुंबई में रहने के दौरान अनीस की अनिता से जान पहचान हुई और उसके बाद अनीस उसका पीछा करने लगा। अनीस ने अनिता के सामने दोस्ती का प्रस्ताव रखा जिसे अनिता ने स्वीकार कर लिया और वह अनीस के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। इसी दौरान अनीस ने खुद को मराठी बताकर अनिता को धोखा दिया और उससे हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली।

तीन साल पहले हुई शादी

अनिता का दावा है कि उनकी शादी 14 फरवरी 2015 को हुई थी और उसमें अनीस के तमाम दोस्त भी शामिल हुए थे। शादी के बाद अनिता को अपने साथ हुए धोखे की जानकारी हुई तो उसने अनीस से शिकायत की लेकिन अनीस ने उसको समझा-बुझाकर शांत कर लिया। मुंबई में रहने के दौरान अनीस अपने घर भी आता-जाता रहता था लेकिन वह अनिता को अपने साथ कभी घर नहीं लाया।

तीन महीने पहले छोड़कर आ गया

तीन महीने पहले अनीस अनिता को छोड़कर वापस अपने गांव आ गया और उसने अनिता का फोन उठाना भी बन्द कर दिया। अनीस की वेवफाई से परेशान अनिता अब खुद अनीस की तलाश में मुरादाबाद पहुंची है और उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

पुलिस ने जांच की बात कही

एसपी देहात उदय शंकर के मुताबिक महिला की शिकायत पर जांच की जा रहीं है साथ ही मुम्बई पुलिस से यह जानकारी जुटाई जा रहीं है की इस सम्बंध में कोई मुकदमा पहले से तो दर्ज नहीं है । एसपी देहात का यह भी कहना है की महिला के दो बच्चे है और लिव इन रिलेशन में रहने के बाद शादी का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद पुलिस दोनों को समझाने का प्रयास करेंगी और काउंसलिंग भी की जाएंगी।

Updated on:
20 Sep 2018, 9:11 PM IST
Published on: