28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्म परिवर्तन न करने पर बेटी की हत्या करने की धमकी!, अधिकारी के पास पहुंची पीड़ित

समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी से बोली पीड़ित महिला धर्म बदलने के लिये डालते हैं दबाव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 19 Sep 2018, 8:38 AM IST

Jaunpur Christian Prayer

जौनपुर इसाई प्रार्थना सभा

जौनपुर. ईसाई मिशनरियों के धर्मांतरण का हौसला दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। एक युवती का अपहरण कर उसके पूरे परिवार को ईसाई बनने का दबाव बनाया जा रहा है।ऐसा न करने पर उसे जान से मार देने की धमकी मिल रही है। मंगलवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची अनुसूचित जाति की एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही सौ से ज्यादा लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। तो हड़कंप मच गया। खुद उपजिलाधिकारी मंगलेश दुबे भी सकते में आ गए।

जिलाधिकारी को संबोधित एसडीएम सदर मंगलेश दुबे को दिए गए प्रार्थना पत्र में लाइन बाजार थाना के कुद्दूपुर बच्छे गांव की गीता देवी ने आरोप लगाया है कि गांव का राजेंद्र चौहान ईसाई मिशनरी का एजेंट है। गांव के 120 से अधिक महिलाएं व पुरुष ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार व जबरन धर्मांतरण में उसका सहयोग करते हैं। उसकी 22 वर्षीय बेटी उनके बहकावे में आकर गत 28 जुलाई को ईसाई धर्म सभा में हिस्सा लेने गई थी। तब से वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा है।

पूछने पर आरोपित धमकी देते हैं कि यदि सपरिवार ईसाई धर्म नहीं अपनाया तो तुम्हारी बेटी के साथ बुरा होगा। आते-जाते समय छोटी बेटी को भी अश्लील इशारे करते हुए पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी देते हैं। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपित लोग गुमराह कर हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान के लिए प्रेरित करते हैं।

उनके द्वारा रसायन मिलाकर दिए गए पानी के पीने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। महिला ने अपनी 12 बिस्वा जमीन पर भी उनके द्वारा कब्जा कर लिए जाने का आरोप लगाया है। उसने प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ गए विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी ईसाइयत के फैल रहे जाल पर आक्रोश जताया। मांग उठाई की जल्द से युवती बरामद की जाय। धर्मान्तरण के काम मे लगे लोगों पर कार्रवाई हो।

Javed Ahmad

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग