मुरादाबाद

भाजपा विधायक बनकर दी बीएसए को धमकी,फिर उसके बाद…….

एक शख्स ने खुद को अमरोहा के मंडी धनौरा का विधायक राजीव तरारा बताया और एक शिक्षा मित्र के तबादले को कहा।

2 min read
भाजपा विधायक बनकर दी बीएसए को धमकी,फिर उसके बाद.......

मुरादाबाद: मंत्री और विधायक बनकर अधिकारीयों पर रौब गांठने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला अब बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेन्द्र कुमार के साथ भी देखने को मिला। उनके नम्बर पर एक शख्स ने खुद को अमरोहा के मंडी धनौरा का विधायक राजीव तरारा बताया और एक शिक्षा मित्र के तबादले को कहा। तबादला न करने पर उस शख्स ने बीएसए योगेन्द्र को कुमार को ट्रान्सफर की धमकी दे डाली। जिसके बाद शक होने पर जब खुद बीएसए ने विधायक राजीव तरारा से बात की तो उन्होंने फोन करने से इनकार कर दिया। साथ ही उक्त के खिलाफ कार्यवाही की बात कही। जिस पर बीएसए ने अब कार्यवाही की बात कही है।

इसका तबादला का बनाया था दबाब

बीएसए योगेंद्र कुमार के बताया कि भगतपुर रतनपुर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की महिला शिक्षा मित्र अक्सर स्कूल से गायब रहती है। बीएसए के मुताबिक 22 जून को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को धनौरा का विधायक राजीव तरारा बताया और शिक्षा मित्र का गिनौड़ा प्राथमिक स्कूल में तबादले की पैरवी की। खुद को विधायक बताने वाले ने कहा कि शिक्षा मित्र के पति उनके कार्यालय आकर मुलाकात करेगा। बीएसए के मुताबिक 22 जून को ही एक व्यक्ति उनके कार्यालय पहुंचा और विधायक की पैरवी का हवाला दिया। जिस पर उन्हें नियमानुसार तबादले का आश्वासन भी दिया।


ऐसे खुली पोल

इसके बाद खुद को विधायक बताने वाला व्यक्ति लगातार फोन करता रहा। दो जुलाई को उसका फिर फोन आया और अभद्रता करने लगा। शिक्षा मित्र का तबादला नहीं करने पर बीएसए को तबादला करने की धमकी देने लगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी के मुताबिक उसकी धमकी से शंका हुई और उन्होंने बीएसए अमरोहा के माध्यम से धनौरा के विधायक राजीव तरारा से फोन पर बातचीत की। तब विधायक राजीव तरारा ने शिक्षा मित्र के तबादले के लिए पैरवी करने से इंकार कर दिया। अब बीएसए ने इस मामले में कार्यवाही की बात कही है।

भाजपा विधायक भी बीएसए के साथ

उधर भाजपा विधायक राजीव तरारा ने बताया कि बीएसए अमरोहा ने मुझे फोन करके जानकारी दी कि मुरादाबाद बीएसए को उनके नाम से धमकी दी जा रही है। इसके बाद मैने खुद बीएसए मुरादाबाद योगेंद्र कुमार से फोन पर बात की। बीएसए को बताया कि मैने किसी की पैरवी के लिए कोई फोन नहीं किया। मेरे नाम से धमकाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर किसी अधिकारी से बात करनी भी होती है तो वे अपने नम्बर से ही करते हैं,साथ ही बात भी शालीनता से करते हैं। विधायक ने भी उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है। उनके मुताबिक ऐसे व्यक्ति विधायकों और मंत्रियों को बदनाम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

धमकीभरा आॅडियो वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक पर लगे ये गंभीर आरोप

Published on:
05 Jul 2018 04:55 pm
Also Read
View All