मुरादाबाद

यूपी के इस शहर में तीन तलाक और हलाला पीड़िता पर तेजाब से हमला, अस्पताल में भर्ती

तीन तलाक पीडिता पर तेज़ाब फेंकने के सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें पीडिता ने अपने जेठ व् रिश्ते के ससुर पर तेज़ाब फेंकने का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2018, 8:51 AM IST
moradabad
यूपी के इस शहर में तीन तलाक और हलाला पीड़िता पर तेजाब से हमला, अस्पताल में भर्ती

संभल : जनपद के हयात नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम तीन तलाक पीडिता पर तेज़ाब फेंकने के सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें पीडिता ने अपने जेठ व् रिश्ते के ससुर पर तेज़ाब फेंकने का आरोप लगाया है। पीडिता जब अपनी बहन के यहां से लौट रही थी तब दोनों ने हमला किया। चूंकि इस दौरान उसका भाई भी साथ था,उस पर भी तेज़ाब की छींटे गिरीं और वो भी घायल हुआ है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए भर्ती करा जांच शुरू कर दी है।

तीन तलाक के बाद निकाला था घर से

यहां बता दें कि पडोसी जनपद मुरादाबाद के कोतवाली मैनाठेर क्षेत्र के गांव नगलिया निवासी रजिया खातून का वर्ष 2015 में सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के मुहल्ला तुर्तीपुर इल्हा निवासी मुहम्मद नूर के साथ निकाह हुआ था। विवाद के चलते 24 दिसंबर 2015 को पति ने तलाक देकर रजिया को घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके आ गयी थी। मायके वालों के साथ पीडिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया तो ससुराल वाले समझौते को तैयार हो गए। उसे घर ले आए और शरीयत के अनुसार इद्दत और हलाला की प्रकिया से गुजरने की बात कही। जिस पर ससुर ने उसके साथ हलाला किया और सुबह तीन तलाक दे दिया। इसके बाद फिर अपने मायके में चली गई।

बहन के घर से लौटते वक् हुआ हमला

पीडिता के मुताबिक व रविवार को अपने भाई मुहम्मद हयात के साथ बाइक से बहन के घर हयातनगर गई थी। वहीँ से लौटते समय सम्भल-मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब पीडि़ता व उसके भाई के निचले हिस्से पर गिरा। इसमें दोनों झुलस गए। रजिया ने अपने जेठ व ममेरे ससुर पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है।

पुलिस बोली होगी जांच

इस मामले में इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

केन्द्रीय मंत्री की बहन से मांगी थी मदद

अभी कुछ दिन पहले अपने लिए इन्साफ की मांग को लेकर रजिया ने बरेली में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी से भी मुलाकात की थी। उसने बताया था कि इद्दत के दौरान भी उसके पति ने उससे जबरन सम्बन्ध बनाये और वह गर्भवती हो गयी। जिस पर ससुराल वालों ने जबरन गर्भपात कराने की भी कोशिश की थी।

Published on: