मुरादाबाद

अजय कुमार लल्लू ने राम मंदिर को लेकर दिया ये बयान, बोले….

Highlights उपचुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए निकले हैं मजबूती से चुनाव लड़ने का दावा आगामी पंचायत चुनाव में भी उम्मीदवार उतारने का ऐलान
less than 1 minute read
ajay_kumar_lallu.jpg

मुरादाबाद: सूबे में सुप्त पड़ी कांग्रेस में जान फूंकने के लिए कांग्रेस ने हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष समेत 51 जिलों में नयी कार्यकारिणी की घोषणा की है। जबकि कुछ जिलों में उपचुनाव निपटने के साथ ही ऐलान होना है। इसी को लेकर अब खुद नव नियुक प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दौरा शुरू कर दिया है। जिसमें आज सुबह वे मुरादाबाद पहुंचे और कार्यकर्ताओं संग सर्किट हाउस में मीटिंग की। वहीँ उन्होंने इस उपचुनाव में अच्छे नतीजों का दावा किया।

यहां की बैठक

शहर पहुंचे अजय कुमार लल्लू का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड पर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से संग बैठक की। वहीँ पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जल्द ही जमीन पर मजबूत संगठन दिखेगा। भारतीय जनता पार्टी के शासन से आज हर वर्ग निराश है। हम उपचुनावों में जनता के बीच जा रहे हैं और नतीजे हमारे लिए बेहतर होंगे। इसके साथ ही उन्होंने आगामी पंचायती चुनावों में मजबूती से उम्मीदवार लड़ाने का ऐलान भी किया।

अयोध्या पर कही ये बात

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मामला कोर्ट में है और उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। कोर्ट जो भी निर्णय देगा उसे सबको स्वीकार करना चाहिए।

Published on:
18 Oct 2019 12:12 pm