मुरादाबाद

Sambhal News: संभल में आगजनी के बाद मुरादाबाद में अलर्ट, DM-SSP फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे

Sambhal News: यूपी के संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भीड़ ने पथराव और आगजनी कर दी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। तो वहीं संभल में आगजनी के बाद मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर है।
less than 1 minute read
Alert in Moradabad after arson in Sambhal
Sambhal News: संभल में आगजनी के बाद मुरादाबाद में अलर्ट..

Sambhal News Today: संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भीड़ ने पथराव और आगजनी कर दी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। तो वहीं संभल में आगजनी के बाद मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर है। DM और SSP भारी पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

DM और SSP ने दी चेतावनी

इसी के साथ सोशल मीडिसा पर किसी भी तरह की भड़काउऊ बयानबाजी और अफवाहों को लेकर खास तौर पर चौकसी बरती जा रही है। DM और SSP ने शांति व्यवस्था से किसी भी तरह का खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

DM अनुज सिंह और SSP सतपाल अंतिल ने लोगों से बात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई भी अराजक तत्व अफवाहें फैलाता है तो उसके बारे में सीधे पुलिस को फोन कर सूचना दे। ताकि ऐसे तत्वों के बारे में कड़ी कार्रवाई की जा सके। DM और SSP ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Updated on:
24 Nov 2024 06:04 pm
Published on:
24 Nov 2024 06:04 pm
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी