मुरादाबाद

ठंड का असर: एक बार फिर बढीं स्कूलों की छुट्टियां, जानिए अब कब से बदले समय से खुलेंगे स्कूल

Highlights -मौसम के तेवर देखते हुए बढ़ाई गयीं छुट्टियां -तीन सप्ताह से अधिक समय से बंद हैं स्कूल -आठवीं तक के स्कूल शनिवार को हैं बंद -ठंड के असर को देखते हुए फिर बढ़ सकती हैं छुट्टियां
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2020, 11:25 AM IST
school_closed_winter.jpg
Demo Pic

मुरादाबाद : दिसम्बर के दूसरे सप्ताह से जारी ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जी हां कड़ाके की ठंड के चलते पिछले तीन सप्ताह से अधिक समय से स्कूल की छुट्टियां बढ़ाई जा रहीं हैं। शुक्रवार को कुछ स्कूल खुले तो मौसम के मिजाज को देखते हुए डीएम राकेश कुमार सिंह शनिवार को सभी आठवीं तक के स्कूल बंद करने के निर्देश दिए। वहीँ मौसम के जानकारों का कहना है तो अगर हालात ऐसे ही रहे तो स्कूल की छुट्टियां बढ़ सकती हैं।

ऐसे रहा मौसम

बुधवार और गुरूवार को जहां बारिश हुई थी वहीँ शुक्रवार को बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। जिस कारण ठंडी हवाओं ने लोगों को बहुत सताया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंडी हवाओं के कारण एकदम से फिर बदल गया है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि दो दिन से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण पारा पांच डिग्री नीचे गिर चुका है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 17.5 तो न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उनके मुताबिक पिछले एक सप्ताह से बदल रहे मौसम के कारण एक बार फिर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसका असर मैदानी इलाकों में दिखना शुरू हो गया है।यानि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

21 दिन बाद खुले थे स्कूल

यहां बता दें कि शुक्रवार को 21 दिन बाद स्कूल खुले थे, लेकिन मौसम को देखते हुए प्रशासन ने आठवीं तक के स्कूल की छुट्टियां दोबारा बढ़ा दीं। अब सभी स्कूल सोमवार को बदले हुए समय से खुलेंगे। जबकि अगर मौसम में सुधार नहीं हुआ तो छोटे बच्चों की छुट्टियां बढाई भी जा सकती हैं।

Published on: