बता दें कि दिल्ली में 2012 से यह नियम लागू है, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहन नजर आएंगे। इसकी जानकारी देते हुए एआरटीओ (ARTO) प्रशासन विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अब उत्तर प्रदेश में सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। इन्हें बनाने के लिए कुछ कंपनियां अधिकृत की गई हैं। हर वाहन निर्माता कंपनी ने पहले से ही इन कंपनियों में से एक को चुन रखा है। विश्वजीत प्रताप सिंह का कहना है कि यूपी सरकार ने 1 अप्रैल 2019 से पहले के वाहनों पर भी हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट लगाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद अब पुराने वाहनों का दिल्ली और हरियाणा में भी ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) चालान नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी उन वाहनों का ही चालान होगा, जिन पर हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट नहीं होगी।