मुरादाबाद

भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी से नाराज ग्रामीणों ने उल्टे पांव लौटाया

सांसद के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोष तो लौट गए सांसद
2 min read
villagers oppose Satyapal singh
भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी से नाराज ग्रामीणों ने उल्टे पांव लौटाया

संभल. केन्द्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को भले ही पूरे देश और प्रदेश में भाजपा की लहर नजर आ रही हो, लेकिन भाजपा नेता के बुरे दिन की आहट आने लगी है। यूपी के संभल जिले के असमोली ब्लाॉक के गांव सैंदरी में इलाके के सांसद सत्यपाल सैनी ने 100 मीटर लंबी सड़क का ‌लोकार्पण करने पहुंचे थे। सड़क का लोकार्पण करने के बाद भाजपा सांसद केन्द्र और राज्य में चल रही अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाना शुरू कर दिया। इस दौरान इलाके में समस्याओं से जूंझ रहे लोगों ने सांसद के इस गुणगान से नाराज होकर गांव के लोगों ने बिजली की समस्या का मुद्दा उठाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

दरअसल, लोगों की शिकायत थी कि गांव में बिजली की भयंकर समस्या है। 24 घंटे में से कुल 5 घंटे बिजली आ रही है। गांव के लोगों ने सांसद पर फोन रिसीव नहीं करने का भी आरोप लगाया। लोगों का आरोप है पिछले दो माह से गांव में लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। जब परेशानी बताने के लिए सांसद को फोन किया जाता है तो वे लोगों की परेशानी सुनने के बजाए फोन ही रिसीव नहीं करते हैं।

सांसद के इसी रवैए से नाराज लोगों ने सांसद का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान सांसद के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। लोगों और सांसद के बीच काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। ऐसे में गुस्साए लोगों से खुद को घिरा हुआ देखकर सांसद सत्यपाल सैनी कार में बैठकर वापस मुरादाबाद चले गए। लोगों का गुस्सा देखने के बाद बैकफुट पर आए सांसद सत्यपाल सैनी ने कहा कि वह जल्द लोगों की समस्याओं का निस्तारण करवाएंगे। हालांकि, घेराव के सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया।

Published on:
21 May 2018 05:12 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट