मुरादाबाद

बैंक कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी,पहले दिन लगा इतने करोड़ का झटका

। जनपद में 120 करोड़ का नुक्सान बैंक बंद होने की वजह से हुआ है। वहीँ कर्मचारी आज स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में प्रदर्शन कर रहे हैं।
2 min read
moradabad
बैंक कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी,पहले दिन लगा इतने करोड़ का झटका

मुरादाबाद: वेतन व अन्य मांगों को लेकर देश भर में सार्वजानिक बैंकों के कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल का दूसरा व अंतिम दिन हैं। महीने के अंत के दो दिनों में बैंक कर्मियों की इस हड़ताल ने आग में घी का काम किया है। जनपद में 120 करोड़ का नुक्सान बैंक बंद होने की वजह से हुआ है। वहीँ कर्मचारी आज स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल का असर एटीएम पर भी रहा बुधवार शाम तक ज्यादातर एटीएम जबाब दे चुके थे। बैंक अधिकारीयों के मुताबिक अभी पटरी पर लौटने के लिए दो दिन से ज्यादा का समय लगेगा।

इन मांगों पर डटे कर्मचारी

बैंक यूनियन नेताओं ने कहा कि उनका वेतन समझौता अक्टूबर 2017 में खत्म हो चुका है। लेकिन अभी तक कोई स्थाई हल नहीं निकल पाया। यूनियन और भारतीय बैंक संघ के बीच मांगों को लेकर कोई सुलह नहीं हो सकी है। पांच मई को हुई बैठक में संघ ने सिर्फ दो प्रतिशत वेतन बढ़ाने की हामी भरी थी। जिसे बैंक यूनियन ने मना कर दिया। इसलिए अब सिर्फ हड़ताल के अलावा कोई चारा नहीं है। यहां बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के आह्वान पर देश भर में सार्वजनिक बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

एक दिन में इतने करोड़ नुकसान

वहीँ इस दो दिन की हड़ताल से बाजार के जानकारों के मुताबिक जनपद में 120 करोड़ का नुकसान सीधे सीधे हुआ है। अकेले एक दिन में पचास करोड़ का कैश और 70 करोड़ का चेक क्लियरिंग नहीं हो पाया। चूंकि हड़ताल महीने के अंतिम दो दिनों में हुई है। इसलिए इसका असर ज्यादा व्यापक हुआ है। खासकर पेंशन भोगी खातों और वेतन भोगी खातों में पैसा ट्रान्सफर नहीं हो पाया। इससे उबरने में अगले 48 घंटों का समय लग सकता है। जबकि आज भी काम पर नहीं है तो आज का मिलाकर घाटा और बढ़ने की सम्भावना है।

Published on:
31 May 2018 01:16 pm