मुरादाबाद

बड़ी खबर: भाजपा को लोकसभा चुनावों में सताया हार का डर,इस मंडल में दो-दो डिप्टी सीएम उतारे

भाजपा ने सभी लोकसभाओं पर जीत के लिए अपने नेताओं से लेकर मंत्रियों तक को तैनात किया है।
2 min read
moradabad
बड़ी खबर: भाजपा को लोकसभा चुनावों में सताया हार का डर,इस मंडल में दो-दो डिप्टी सीएम उतारे

मुरादाबाद: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी लोकसभाओं पर जीत के लिए अपने नेताओं से लेकर मंत्रियों तक को तैनात किया है। भाजपा को सबसे ज्यादा जो खतरा नजर आ रहा है वो वेस्ट यूपी, इसी के लिए ही उसने इस इलाके में अपने दो दो डिप्टी सीएम मैदान में उतार दिए हैं। जी हां मुरादाबाद से डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और रामपुर से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में ख़ासा उत्साह है।

मंत्रियों को उतारा

हर लोकसभा के लिए भाजपा शीर्ष कमान ने पार्टी संगठन नेताओं से लेकर मंत्रियों तक की ड्यूटी लगाई है जो अपनी अपनी लोकसभा का जिम्मा संभालेंगे। भाजपा हाई कमान की नजर में मुरादाबाद मंडल की 6 लोकसभा सीटें बेहद महत्वपूर्ण है। क्यूंकि 2014 की लोकसभा में कुछ सीटों पर उसकी जीत बहुत मामूली अंतर से हुई थी। फिर हालिया उपचुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए ही अब मंत्रियों को अभी से जिम्मेदारी दी गयी है।

सबकी क्षमता चेक होगी

मुरादाबाद के लिए डॉ दिनेश शर्मा लोकसभा प्रभारी हैं, जबकि सपा के कद्दावर नेता आज़म खान से निपटने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को उतारा है। यहां से भाजपा के सांसद नेपाल सिंह है,लेकिन उनका स्वास्थ्य लगातार खराब है। इसलिए पार्टी यहां से नया चेहरा ही उतारेगी। संभल की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को जबकि अमरोहा के लिए हाशिये पर चल लक्ष्मीकांत बाजपेयी को चुना गया है।

कार्यकर्ता उत्साहित

लोकसभा चुनाव प्रबन्धन के साथ ही इन मंत्रियों की क्षमताओं का भी भाजपा परिक्षण करना चाहती है। वहीँ मंडल में दो दो डिप्टी सीएम उतरने से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। पार्टी जिला अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि ये मुरादाबाद के कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य है कि दो दो डिप्टी सीएम उनका नेतृत्व करने पहुंच रहे हैं।

ये था परिणाम

यहां बता दें कि 2014 के चुनाव में भाजपा ने मंडल की 6 की 6 सीटों पर कब्ज़ा किया था। अभी उसकी सबसे बड़ी चुनौती सपा और बसपा ही हैं। अगर महागठबंधन होता है तो उसके लिए चुनौती बढ़ जाएगी।

Published on:
31 Oct 2018 07:48 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट