परिजनाें ने अटैक बताकर दफना दिया था मृतका का शव फिर कब्र से निकले ऑनर किलिंग के भूत ने खोला राज भाई बाेला समाज में इज्जत के लिए मार डाला बहन को
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुरादाबाद. ऑनर किलिंग ( Honor killing case ) का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी ना ताे किसी काे भनक थी और ना ही पुलिस से किसी ने इसकी शिकायत की थी। वारदात काे अंजाम देने वाले आराेपी ने बड़बाेलेपन में अपने इस जुर्म का जिक्र किया और फिर कब्र से निकले सबूतों ने इस वारदात का खुलासा करवा दिया। पुलिस ने अब हत्याराेपी भाई काे गिरफ्तार किया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
मुरादाबाद ( Moradabad ) के दीवाना खाना में हुई दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने दाे आराेपियाें काे गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की ताे उन्हाेंने पुलिस काे बताया कि उन्हे एक और हत्याकांड की कहानी पता है। इन्हाेंने पुलिस काे बताया कि इनके नसेड़ी दाेस्त टिंकू के बड़े भाई तारिक ने अपनी बहन की हत्या कर दी थी और हार्ट अटैक से माैत हाेना बताकर उसके शव काे दफना दिया था। पुलिस ने जब पड़ताल की पता चला कि जिस दिन की आराेपियाें ने घटना का हाेना बताया है उसी दिन महिला अक्शा की माैत हुई थी और उसके पति ने हत्या की तहरीर भी दी थी। इससे पुलिस का शक और बढ़ गया।
इसके बाद पुलिस ने अक्शा की कब्र खुदवाई और उसके शव का पाेस्टमार्टम ( postmartem ) कराया ताे माैत के पीछे गला घाेंटकर हत्या करने का कारण सामने आया। इसके बाद पुलिस ( moradabad police ) ने हत्याराेपी भाई तारिक काे गिरफ्तार कर लिया। तारिक ने पुलिस काे बताया कि उसकी बहन का चरित्र ठीक नहीं था। बहन ने प्रेम विवाह किया था लेकिन शादी के बाद वह किसी अन्य युवक के संग फरार हाे गई। बाद में लाैटकर आई ताे पति ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। इन दिनाें वह मायके में उन्ही के साथ रह रही थी लेकिन बहन के चाल चलन से उनकी समाज में इज्जत ( झूठी शान ) कम हाे रही थी। इसलिए उसने माैका पाकर बहन की हत्या कर दी।