मुरादाबाद

यूपी में बड़ा हादसा: खतरे में 25 विदेशी नागरिकों की जान

दिल्ली घूमने आ रहे थे विदेशी
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2018, 3:20 PM IST
foreigners injured

रामपुर।दिल्ली लखनऊ हाइवे-24 पर अचानक तेज रफ्तार टूरिस्ट की बस अचानक लकड़ी भरे ट्रेक्टर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे जा गिरी। बस गिरते ही चारों तरफ चिखपुकार मच गई। बस में विदेशी नागरीक सवार थे, जो दिल्ली घूमने आ रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही थाना सहजादनागर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।

अस्पताल पहुंचकर डीएम ने जाना हाल

घटना की सूचना पर जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने घायल यात्रियों से बातचीत कर घटना की सही जानकारी लेनी चाही। लेकिन उनकी भाषा को डीएम सहाब कुछ बेहतर तरह से नहीं समझ पा रहे थे। वहीं जिला अस्प्ताल के सीएमएस आर के ढल ने बताया कि हमारी डॉक्टरों की टीम लगातार उनका चेकअप करा रही है। इसके अलावा समय - समय पर उनकी देख रेख की जा रही है। सभी की स्थिति सामान्य है। जिनकी हालात बेहतर हैं उन्हें नास्ता कराया जा रहा है। जहां तक उनके भोजन का है तो उन्हें खाना भी यहां खिलाया जाएगा।

हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुर्इ बस

इस हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, घटना कैसे हुई इसकी जांच अभी पुलिस को करनी है। इस हादसे में कुल 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना फिलहाल प्रशासन के पास आर्इ है।बाकी बस में सवार 20 यात्रियों को कोर्इ चोट नहीं आर्इ।इस पर प्रशासन ने सभी नागरिकों को दिल्ली की जगह उनके देश वापस भेज दिया।

45 नागरिक दिल्ली आ रहे थे घूमने

मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी नागरिक नेपाल के निवासी है। बस में 45 नागरिक सवार होकर दिल्ली घूमने आ रहे थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उनकी बस रामपुर के पास पहुंची थी। इसीदौरान एक ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में 25 यात्री घायल हो गये। बाकी 25 नागरिकों को प्रशासन ने वापस नेपाल के रवाना कर दिया।

Updated on:
13 Mar 2018, 3:20 PM IST
Published on: