मामले में पीड़ित दिव्यांग को दोपहर 2:00 बजे आरोपियों ने अपने घर के अंदर बंद किया था और करीब 6 घंटे तक उसको थर्ड डिग्री का टॉर्चर दिया गया। उसकी चिख किसी को न सुनार्इ दे। इसके लिए आरोपियों ने दोनों के मुंह में कपड़ा ठूस दिया। वहीं पिटार्इ के बाद से पीड़ित दिव्यांग दहशत में है पीड़ित दिव्यांग के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों नूतन, कपिल ओर भरत के नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें से एक आरोपी नूतन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । लेकिन पीड़ित परिवार व गांव वालों की माने तो इस मामले में पुलिस लापरवाह बनी हुई हैं जो अन्य आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है।