नोएडा।पिछले काफी समय से महानगर गाजियाबाद में डोमेस्टिक एयरपोर्ट से उड़ान भरें जाने का इंतजार कर रहे, लोगों का सपना मर्इ माह में पूरा हो सकता है। इसकी वजह हिंडन एयरपोर्ट से मई के पहले हफ्ते में घरेलू उड़ान का ट्रायल शुरू होना है। इतना ही नहीं सिविलियन एयरपोर्ट टर्मिनल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का काम जल्द ही शुरू होगा। इसकी जिम्मेदारी अलग अलग विभागों को दी गर्इ है। वहीं किसानों से लीज पर जमीन लेने के लिए विभाग की बात चल रही है।