नाेएडा।शहर में बढ़ते सड़क हादसों आैर मौतों के चलते यातायात नियमों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ही नहीं जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है। यहीं कारण है कि जिला प्रशासन ने किसी भी चालक द्घारा वाहन चलाते समय तीन बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर यह बड़ी कार्रवार्इ करने के आदेश जारी किये है। इतना ही नहीं डीएम ने पुलिस अधिकारियों को ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।