मुरादाबाद

कोहरे का कहर: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर आपस में भिड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां, मच गयी चीख-पुकार

Highlights नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा आधा दर्जन से अधिक गाडियां क्षतिग्रस्त हाइवे पर मच गयी थी चीख-पुकार

less than 1 minute read
Emerald weather on the road to Delhi, poisonous mist in the sky

मुरादाबाद: आज सुबह दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे 24 पर उस समय चीखपुकार मच गयी। जब अचानक आए कोहरे के चलते एकाएक आधा दर्जन से अधिक गाडियाँ आपस में टकरा गयीं। जिस कारण हाइवे पर जाम लग गया। चूंकि हादसा टोल प्लाजा के पास हुआ था, जिस पर फौरन ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाकी वाहनों को डायवर्ट किया। वरना हादसा काफी गंभीर हो सकता था। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन आधा दर्जन से अधिक लोगों के चोटें आयीं हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया।

खुली पोल

अभी सीजन का कोहरा और ठंड पड़ी भी नहीं कि इसकी दस्तक मात्र ने ही ट्रैफिक पुलिस की पोल खोल दी है। कोहरे और रात में वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश हैं। इसकी कमी के चलते ही आज मूंडापाण्डेय थाना क्षेत्र में रामपुर रोड पर टोल प्लाजा के पास कोहरे के चलते एकाएक वाहन आपस में एक दूसरे से टकराते चले गए। इस कारण कई गाडियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं। गनीमत ये रही कि किसी की जान नहीं गयी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने वाहनों को एक तरफ करवा के ट्रैफिक स्लो करवाया।

ऐसे हुआ हादसा

टोल कर्मचारी हसन ने बताया कि आज सुबह से कोहरा बेहद घना था। जिस कारण गाडियाँ एक एक कर भिड़ती चलीं गयीं। फौरन ही पुलिस को सूचना दी गयी। फ़िलहाल अब ट्रैफिक सामान्य है।

Published on:
31 Oct 2019 12:15 pm
Also Read
View All