
बागपत। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जनपद में गुरुवार सुबह एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। सिपाही (UP Police Constable) को चौकी इंचार्ज की रिवॉल्वर से संदिग्ध हालात में गोली लगी है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सिपाही ने पुलिस चौकी में खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी पुलिस चौकी की है़। वहां पर तैनात सिपाही प्रवीण कुमार की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। जिस रिवॉल्वर से गोली चली है, वह टीकरी चौकी इंचार्ज भगवत प्रसाद की है। सूचना मिलने के बाद एसपी (Baghpat SP) मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, प्रवीण कुमार 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) में भर्ती हुआ थ। वह अमरोहा (Amroha) जनपद के तरारा गांव का रहने वाला था।
Updated on:
31 Oct 2019, 4:28 PM IST
Published on:
31 Oct 2019, 11:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.