मुरादाबाद

Big Breaking: मोदी के मंत्री ने हिन्दुओं को साधने के लिए जनसंख्या कानून पर दिया ये विवादित बयान

इशारों इशारों में एक वर्ग विशेष को लेकर इस क़ानून में बाधक बताया। उन्होंने कहा कि देश के 54 जिलों में हिन्दुओं की आबादी घट गयी है।
2 min read
moradabad
Big Breaking: मोदी के मंत्री ने हिन्दुओं को साधने के लिए जनसंख्या कानून पर दिया ये विवादित बयान

मुरादाबाद: लोक सभा चुनावों से पहले वोटरों को अपने पक्ष में गोलबंदी करने को लेकर नेताओं की बयान बाजियां शुरू हो गयीं हैं। जिसमें अलग अलग नेता अलग अलग वर्ग को रिझाने के लिए अपने अपने तरीके से बयान दे रहे हैं। इसी तर्ज पार अमरोहा में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देश में जनसंख्या कानून पास कराने को लेकर प्रस्ताव लाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या कानून को जरुरी बताते हुए इसका समर्थन करने की बात कही। साथ ही इशारों इशारों में एक वर्ग विशेष को लेकर इस क़ानून में बाधक बताया। उन्होंने कहा कि देश के 54 जिलों में हिन्दुओं की आबादी घट गयी है। इसलिए वे इस कानून के लिए वे कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे।

यहां हुआ कार्यक्रम

यहां बता दें कि अमरोहा जिले के धनोरा कस्बे के रामलीला के मैदान में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने जनसंख्या कानून पास करने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमे केंद्रीय मंत्री गिरिराज को कानून बनाने के लिए मांग पत्र प्रधानमंत्री के लिए सौंपा। जनसंख्या फाउंडेशन कानून बनाने के समर्थन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने लोगो के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर साथ चलने का भरोसा दिलाया।

जनसंख्या कानून जरुरी

साथ ही अपने सम्बोधन में बोलते हुए कहा की जनसंख्या कानून के नाम पर जब भी चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि भारत में ये कानून इसलिए नहीं बन पाया क्यूंकि वोट के सौदागर बीच में आ जाते हैं। दुनिया के कई देशों में जनसंख्या नियंत्रण कानून है। इसलिए वे इसे जनभागीदारी से लाना चाहते हैं। क्यूंकि इतनी बड़ी जनसंख्या के लिए मौजूदा संसाधन क्या भविष्य में भी संसाधन जुटाना संभव नहीं होगा।

सामाजिक समरसता को बताया खतरा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर ने कहा कि देश के विकास के लिए देश की सामाजिक समरसता के लिए कानून का पास होना चाहिए। अभी कुछ लोग हंगामा करने लगते हैं। लेकिन आने वाले सालों में अखंड भारत की बात भी नहीं की जा सकती। क्यूंकि लोग आगे आ जायेंगे।

Updated on:
16 Sept 2018 08:21 pm
Published on:
16 Sept 2018 08:21 pm
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी