मुरादाबाद

चाइनीज मांझे से कटी युवक की गर्दन, दरोगा आैर कांस्टेबल होंगे निलंबित

एसपी विपिन टाडा ने दरोगा आैर बिट कांस्टेबल को निलंबन के लिए लिखा पत्र
2 min read
chinese manjha

रामपुर।सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद रामपुर में चोरी छीपे बिक रहे मांझे से एक युवक की मौत के बाद एसपी ने बहुत ही सख्त कदम उठाया। एसपी ने अज्ञात के खिलाफ 304 A में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही एरिया के दरोगा आैर बीट कांस्टेबल को निलंबन के लिए अधिकारियों से मांग की है। साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने इलाकों में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश दिये है।

गर्दन में मांझा फंसने से हुर्इ माैत

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व ही 22 साल का राकेश कोतवाली गंज इलाके में किसी काम से बाजार जा रहा था। इसी दौरान मांझे की डोर उसकी गर्दन में जा फंसी। जब तक राकेश कुछ समझपाता उसकी गर्दन से खून बहने लगा। मौके से गुजर रहे लोगों ने उसे तुरंत ज़िला अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ ही देर बाद राकेश ने दम तोड़ दिया । ज़िला अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि मांझे से गर्दन कटने की वजह से काफी खून बह गया। साथ ही गर्दन की कर्इ नसे कट गर्इ। जिससे खून की सप्लाई पूरे शरीर मे नहीं हो सकी और उसकी मौत हो गई।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=h5Ktwr8WCfM

एसपी ने उठाया ये कदम

घटना पर गंभीर हुए एसपी विपिन ताड़ा ने अपनी कोतवाली गंज पुलिस के दरोगा ओर बीट कांस्टेबिल को निलंबन के लिए लिखा और उनकी जांच शुरू कर दी। एडिशनल एसपी सुधा सिंह ने बताया है कि हमने 304A के तहत मुकद्दमा लिखा है अज्ञात के खिलाफ वहीं जिस इलाके में यह घटना हुई है। उसके इलाके के दरोगा ओर कांस्टेबल के खिलाफ कार्यवाही की गई है। साथ ही ज़िले के सभी थानों के प्रभारियों को आदेश किया गया है कि वह अपने इलाके में चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर रोक लगाये।

Published on:
20 Feb 2018 05:18 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट