4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता से रंगदारी मांगने वाले इनामी बदमाश को पुलिस ने एेसे किया ढेर

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने हरियाणा के इनामी बदमाश को ढेर किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 20 Feb 2018, 10:42 AM IST

greater noida encounter

ग्रेटर नोएडा।भाजपा नेता को फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले हरियाणा के इनामी बदमाश को सोमवार देर रात कासना थाना पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस बदमाशों के लोकेशन के आधार पर आेमीक्रोन गोल चक्कर पर पहुंची थी। यहां पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। वहीं जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के सीने में गोली लग गई। वहीं मौके से एक आरोपी भागने में सफल रहे। डाक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित,जब की सिपाही की हालत खतरे से बाहर है। बदमाश कि पहचान 25 हज़ार के इनामी बदमाश संजय के रूप मे हुई।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=MRq71nuHEk4
मुठभेड़ में ढेर बदमाश पर 25 हजार के इनाम के साथ दर्जनों केस है दर्ज

कासना थाना इलाके के ओमीक्रोन अचानक गोलियो की आवाजों से गूंज उठा, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी, फायरिंग में एक सिपाही को गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में संजय नाम के बदमाश को सीने के राइट साइड में गोली लग गई। उसकों जिला अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि संजय के एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए। वहीं डीआर्इजी लव कुमार ने बताया कि बदमाश संजय हरियाणा का रहने वाला है। उस पर वहां दर्जन भर मुकदमें दर्ज है। इसके साथ ही 25 हजार रुपये का इनामी था।

यह भी पढ़े-भाजपा के इस कैबिनेट मंत्री ने ही उड़ाई सीएम योगी के वादे की खिल्ली, जानिये क्या कहा-

काॅल कर भाजपा नेता से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी

वहीं पुलिस आलाधिकारियों के अनुसार कासना थाने व्यापारी भाजपा नेता को फोन से लगातार धमकी दे कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। जिसकी जांच कासना पुलिस, एंटी एक्सटोरसन सेल और साइबर सेल कर रहे थे। इस दौरान जब बदमाशों ने सोमवार को दोबारा व्यापारी को काॅल कर धमकी दी । इसमें पुलिस के हाथ पुख्ता इनपुट लगे। जिसके आधार पर पुलिस ने ओमीक्रोन गोल चक्कर के पास नाकाबंदी लगाई। बाइक पर सवार दो बदमाशों आते दिखाई दिखे। पुलिस टीम के रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, तो एक कांस्टेबल को गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढेर हो गया। वहीं दूसरा बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़े-होली के टोटके- इनको आजमाने से बदल जाएगी आपकी किस्‍मत

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश