पब्लिक ने बैल चुराने आये चोर को रस्सी से बांधकर पीटा, देखें वीडियो

बैल चुराते समय एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया

2 min read
Aug 09, 2017

संभल। बुधवार सुबह संभल सदर कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने बैल चुराते समय एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। चोर की पिटाई से पुलिस के भी होश उड़ गए, क्योंकि लोगों ने चोर को मारकर उसकी हालत एक दम गंभीर कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

दरअसल घर से बैल चुराने पहुंचे चोर को परिजनों ने देख लिया और उसके बाद शोर मचा दिया। चोर शोर-शराबा सुनकर भागा तो मोहल्ले के लोगों ने उसे दबोच लिया। उसके बाद चोर की सुबह होने तक जमकर रस्सी से बांधकर पिटाई की गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची और युवक को कोतवाली ले आयी।

शहर के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी सुरेश पाल पशुओं का पालन-पोषण कर दूध बेचने का काम करता है। मंगलवार की रात वो अपने परिजनों के साथ घर पर सो रहे थे। वहीं घर के पीछे की ओर आंगन में उनके पशु बंधे रहते हैं। देर रात्रि करीब 12 बजे बैल को चुराने के लिए चोर पहुंचा। चोर ने जैसे ही घर मे एंट्री की परिजन जाग गए। उसके बाद परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा मचने के बाद चोर भागने का प्रयास करने लगा।

मोहल्ले के लोगों की मदद से चोर को हल्लू सराय में जाकर पकड़ लिया गया। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने चोर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं लोगों ने युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। सुबह जब लोगों ने उसकी हालत देखी तो गंभीर बनी हुई थी।

वहीं सुबह पुलिस के पहुंचने तक उसकी जमकर पिटाई की गई जिससे चोर की हालत बिगड़ गई। पुलिस चोर को पकड़कर कोतवाली ले आई। उसके बाद चोर का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सद्दाम बताया और ये भी बताया कि वो मबई थाना असमोली का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वो पहले भी कई बार चोरी कर चूका है। फिलहाल पुलिस उस पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। उधर इलाके में बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।

Published on:
09 Aug 2017 05:53 pm
Also Read
View All